Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान, 21 राज्यों में गिरेगा तापमान; आंधी-ओले-वज्रपात से सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (22 जून 2026) : देश के उत्तरी भाग में गर्मी का असर है, लेकिन कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से तापमान में कमी देखी जा रही है। उधर, पहाड़ों पर मॉनसून से पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जिससे आंधी-पानी की गतिविधियां हो रही हैं। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अधिकांश भागों पर तूफानी बारिश के संकेत दिए हैं।

कल का मौसम : मौसम विभाग ने देश के अधिकांश राज्यों में बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। खासकर, उत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश से पहले बादलों के बरसने के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों पर आंधी के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। हालांकि, अधिकांश भागों पर गर्मी का प्रभाव दिखेगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने का खतरा जताया गया है। उधर, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में मौसम खराब रह सकता है। स्काईमेट के हवाले से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के ज्यादातर भागों पर तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। वहीं, दक्षिण भारत में मॉनसूनी बारिश से गर्मी और लू पर ब्रेक लग गया है।

Mausam Aaj Kal Ka.

कल का मौसम

राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बारां जिले के अटरू में सर्वाधिक 62 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई। रविवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। झुंझुनूं में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार सुबह से शाम तक श्रीगंगानगर में 14.2 मिमी वर्षा हुई। इस बीच, राज्य में अधिकतम तापमान जैसलमेर और बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

End of Feed