कल का मौसम : 48 घंटे होगी झमाझम बरसात! हाड़ कंपाऊ ठंड से हालत होगी खराब; भीषण कोहरे में सावधान

Kal Ka Mausam, 22 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के दस्तक देते ही जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी इलाकों में तेज बारिश (Rain) दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इधर, नए सिस्टम से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा मौसम को बुरी तरह प्रभावित करेगा। कुल मिलाकर दिल्ली से लेकर बिहार तक शीतलहर (Cold Wave) और भीषण कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा, जिससे यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी। आईएमडी का अनुमान है कि अब पूर्वोत्तर के साथ पश्चिमी राज्यों में भी सर्दी के साथ कुहासा बढ़ेगा।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है, जिसकी वजह से बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। अगले 2 दिन तक यह वेदर सिस्टम मौसम को प्रभावित कर सकता है। इन सभी राज्यों के साथ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत पश्चिम बंगाल में शीतलहर और भीषण कोहरा छाया हुआ है व ठिठुरन वाली सर्दी आम जनजीवन पर विपरीत प्रभाव डाल रही है, जिस कारण सड़क परिवहन, ट्रेनों की आवाजाही और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। उधर, पहाड़ों पर 21, 22 और 23 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बारिश एवं बर्फाबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के अलर्ट की बात कही है व पहाड़ियों के कोहरे के चपेट में रहने के संकेत दिए हैं। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय हिस्सों में वर्षा हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में कोहरे असर बढ़ेगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

किन राज्यों में कोहरा

उत्तर भारत के सभी राज्यों में कोहरे के कारण दृश्यता और कम हो गई है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के कई इलाकों में कोहरे का ऑरेंज-रेड अलर्ट जारी है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

End of Feed