कल का मौसम : 48 घंटे में आएगा आंधी-तूफान! बरसेगे बादल, होगा वज्रपात; घने कोहरे-बर्फबारी का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 21 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन बाद उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं, जो 22 से 25 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच निरंतर जारी रह सकती हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय रहने से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पहाड़ियों पर सर्द हवाएं बहेंगी और घना कोहरा छाया रहेगा। उधर, तमिलनाडु में भी 25 और 26 जनवरी को एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। आइये जानते हैं कल देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी की मानें तो 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज आंधीनुमा हवाएं बहेंगी एवं हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान सभी राज्यों में शीतलहर और कोहरे का भी असर बना रहेगा, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी के साथ बारिश रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे मैदानी हिस्सों पर न्यूनतम तापमान लुढ़केगा एवं सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। फिलहाल, इन सभी राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी गिरने से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंचेंगी, जिससे यात्रियों को लंबा समय स्टेशनों पर बिताना पड़ सकता है। उधर, दक्षिण भारत में नए मौसमी सिस्टम के कारण तमिलनाडु में 25 जनवरी से फिर बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

Kal Ka mausam

कल का मौसम

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में सर्द का एहसास कम हुआ है, लेकिन पॉल्यूशन का कोई सॉल्यूशन नहीं निकल रहा है। अधिकांश भागों में जहरीली हवा से एक्यूआई बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में भी 22 जनवरी से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है, जिससे बारिश को संभावनाएं बढ़ रही हैं। अगर बारिश होती है तो प्रदूषण से मामूली राहत की उम्मीद की जा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, सर्द हवाएं और कोहरा परेशान करेंगा। सीपीसीबी की मानें तो कई स्थानों पर हवा की क्वालिटी बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में रहने की उम्मीद है। एक्यूआई 400 या 450 तक रिकॉर्ड किया जा सकता है, जिससे अभी शुद्ध हवा में सांस लेने का सपना अधूरा रहेगा। कमोबेश पॉल्यूशन और सर्दी के एनसीआर के अन्य हिस्सों गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में देखे जा सकते हैं।

End of Feed