दिल्ली से राजस्थान तक गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, तो वहीं इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मंडे का वेदर?

Kal Ka Mausam 18 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जहां कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है तो कई इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जहां एक ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम प्रणालियों की बात करें तो उत्तरपूर्वी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

दिल्ली से राजस्थान तक गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, तो वहीं इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मंडे का वेदर?

पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके साथ ही पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मौजूद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तरपूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं मध्य असम और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिमी विदर्भ और आसपास के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडल में एक गर्त/पवन विच्छिन्नता (Wind Discontinuity) फैली हुई है। मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी ईरान और आसपास के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है।

End of Feed