Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : दक्षिण भारत के साथ अब उत्तर भारत में भी मानसून की चाल तेज हो गई है। यहां मौसम की चाल में बदलाव देखा जा रहा है। यूपी में मानसून ने एंट्री हो चुकी है, तो वहीं बिहार में भी अब मानसून की दस्तक हो गई। इस बीच कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां प्री-मानसून का दौर जारी है। बात करें दिल्ली की तो आगामी दिनों में राजधानी में मानसून की एंट्री के साथ झमाझम बारिश होगी। लेकिन इन सभी के बीच लोगों को तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिलने लगी है। बता दें की यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में मौसम की चाल बदल गई है। यहां तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे तापमान में कमी दर्ज की जा रही है और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और झमाझम बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा कल 18 जून को मौसम का हाल -
कल का मौसम 18 June 2025
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 27° C | 34° C |
| नोएडा | 27 ° C | 33° C |
| गाजियाबाद | 27 ° C | 34° C |
| मुंबई | 25 ° C | 30° C |
| भोपाल | 25 ° C | 34° C |
| लखनऊ | 26 ° C | 34° C |
| पटना | 29 ° C | 36° C |
| जयपुर | 25 ° C | 36° C |
| शिमला | 16 ° C | 26° C |
| देहरादून | 23 ° C | 36° C |
| बेंगलुरु | 20 ° C | 29° C |
| चेन्नई | 27 ° C | 36° C |
| कश्मीर | 15 ° C | 32° C |
यूपी में कल भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक हो गई है। प्रेदश में झमाझम बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी और संत रविदास नगर में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, श्रवास्ती, बलारमपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ
बिहार में मानसून की दस्तक हो गई है। यहां कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार, 18 जून को किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलुपर, बांका, जमुई और पश्चिमी चंपारण में मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिवान, वैशाली, साराण, बक्सर, पटना, रोहतास और भोजपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से सुहावना होगा मौसम
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर चालू है। पूरे राज्य में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बंसवाड़ा और डुंगरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बीते कई दिनों से बारिश के कारण मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। मुंबई के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का अल्रट जारी किया गया है।
