कल का मौसम : 3 दिन ठंड में होगी आफत वाली बरसात! बर्फीली हवाओं से गिरेगा तापमान; भीषण कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 18 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक उत्तर भारत के कुछ राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदलने के संकेत देते हुए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 10 राज्यों में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, पहाड़ों पर भी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी और बारिश होने से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। पहाड़ों पर अत्यधिक वर्षा के कारण लैंडस्लाइड की चेतावनी है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी सर्दी का एहसास बढ़ने के आसार हैं।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश के विभिन्न राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। लेकिन अब अगले 3 से 4 दिन तक उत्तर भारत में सर्दी के बीच बारिश के दस्तक देने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और गुजरात में बारिश की संभावना है। इस दौरान सभी मैदानी राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। कोहरे के कारण कम हो रही विजिबिलिटी के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चलेंगी। आईएमडी ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले कई दिनों तक बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला जारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान मैदानी इलाकों का भी मौसम काफी खराब रहने का अनुमान है। स्काईमेट की मानें तो दक्षिण में भी बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है, जबकि पूर्वोत्तर के साथ पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य ठंड और कोहरे की चपेट में रहेंगे।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली6°C20°C
मुंबई20°C27°C
चंडीगढ़6°C17°C
जयपुर9°C22°C
भोपाल10°C25°C
लखनऊ7°C20°C
पटना8°C20°C
कोलकाता12°C25°C
देहरादून6°C17°C
शिमला5°C16°C
कश्मीर3°C8°C

End of Feed