कल का मौसम : बादलों के तांडव से होगी मूसलाधार बरसात, आंधी-वज्रपात से रहें सावधान! मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 17 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 16 से 17 सितंबर यानी मंगलवार व बुधवार को पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फाड़ बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। आईएमडी (IMD) ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट घोषित किया है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब भी काले बादलों की चादर से ढके नजर आएंगे और कहीं-कहीं बौछारें मौसम का मिजाज नर्म कर सकती हैं।

कल का मौसम कैसा रहेगा 17 सितंबर 2025 : मानसून की अवधि लगभग खत्म होने को है, लेकिन अभी भी बादल तांडव दिखा रहे हैं। खासकर, पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बंगाल की खाड़ी से बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) और उत्तर भारत में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से विभिन्न राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। यही कारण है उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही का आलम है। मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू समेत हिल्स एरिया में इस सप्ताह आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अत्यधिक पानी के वेग से लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा जताया है। 17, 18 सितंबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की हवाओं के साथ बौछारें मौसम को सुहावना बना सकती हैं। हालांकि, बादलों की बेरुखी से गर्मी और उमस भी परेशान कर रही है। आईएमडी ने अगले 2 से 4 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में काले बादलों के छाए रहने, आंधी-तूफान की संभावनाओं के बीच मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। लिहाजा, खराब मौसम के समय खुले आसमान के नीचे रहने से बचना होगा। 20 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से एक मानसूनी ट्रफ बनने से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में चक्रवाती हवाओं के साथ भारी वर्षा होगी। इसके प्रभाव से कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मौसमी गतिविधियां मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।

Kal Ka Mausam 17 September 2025

कल का मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव

दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon 2025) राजस्थान से वापसी कर चुका है, जिस कारण आसमान साफ दिख रहे हैं और दिन में धूप की मात्रा बढ़ी है तो रात्रि में ओस के साथ तापमान में कमी आई है। विदाई के दौरान मानसून अपने तेवर तेज कर सकता है। सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों पर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (East-West Trough) रेखा बनी हुई है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार का सीमांचल क्षेत्र कवर है। लिहाजा, इन दोनों राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान बादलों की चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।

End of Feed