Kal Ka Mausam: तेजी आगे बढ़ रहा मानसून, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश की एंट्री; IMD जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam 16 June 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ जहां कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत पहाड़ी राज्यों के लिए आगामी दिनों का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कई नए राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है, तो दूसरी ओर कई क्षेत्रों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वेदर सिस्टम की बात करें तो वर्तमान में समुद्र तल पर बना मौसमी ट्रफ पंजाब से लेकर बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए गुजर रहा है। इसके अलावा पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ सक्रिय है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले तथा मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है, जिससे कई राज्यों में मौसम की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में आइए जानें कल कल का मौसम कैसा रहेगा?

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 16 जून 2026

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 15 जून 2026 को आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ते हुए अपनी पहुंच का विस्तार कर लिया है। वहीं, अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, तेलंगाना और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में आगामी 2 से 3 दिनों तक हीटवेव (लू) जैसी परिस्थितियां बने रहने के आसार हैं।

End of Feed