आज का मौसम : 16, 17, 18 फरवरी को बरसेगा झमाझम पानी; वज्रपात संग आएगी आंधी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 16 Fabuary 2026, आज-कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : ... अगर आप बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अगले 48 घंटे के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा, जिसके असर से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल बरसते नजर आएंगे। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी है। उधर, दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौसम को प्रभावित कर सकता है।

Aaj Ka Mausam ( आज का मौसम ) : उत्तर भारत में अगले 2 दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से एक बार फिर बादलों की गरज चमक का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम को प्रभावित करेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं तेज तड़ित झंझा के साथ बादल बरसेंगे। लगातार 48 घंटों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बूंदों के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। आईएमडी ने बताया कि हिमालयी राज्यों में बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से बेहद नीचे रहेगा और दिन में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी एवं पहाड़ियां धुंध-कोहरे से पटी नजर आ सकती हैं। उधर, दक्षिण भारत में नये साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट घोषित है।

Aaj Ka Mausam 16 February

आज का मौसम

दिल्ली का तापमान

दिल्ली-एनसीआर में अगल 48 घंटों तक अच्छी धूप खिली रहेगी और दिन में हल्की हवाएं बहेंगी, जिससे मौसम काफी खुशनुमा रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया गया है। फिलहाल, हवा की क्वालिटी (एक्यूआई) 220 के आसपास रह सकती है, जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। आईएमडी का अनुमान है 17 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

End of Feed