अगले 2 दिन भारी आंधी-बारिश का अलर्ट, 14 राज्यों में ओलावृष्टि-बिजली का खतरा; गर्मी-लू पकड़ेगी रफ्तार

देशभर में अगले कुछ घंटे मौसम का मिजाज कड़क रहेगा। आईएमडी ने उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ों हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तेज धूल भरी आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा जताया है। हालांकि, मौसमी गतिविधियों के बाद भी गर्मी का ग्राफ बढ़ सकता है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए देश के विभिन्न राज्यों में आंधी-बारिश की गतिविधियां होने की बात कही है। खासकर, उत्तर भारत में बढ़ते तापमान पर बादल ब्रेक लगा सकते हैं। खासकर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है। वहीं, पहाड़ों पर लगातार मौसम बदला हुआ है और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय भागों पर अंधड़, वर्षा और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर चक्रवाती परिसंचरण के असर से 70 किमी. की रफ्तार से तूफान चलने और भारी बारिश का अनुमान है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत के राज्यों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रेशर से केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई तटीय भागों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार पानी बरसने के आसार हैं, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में लू का असर बढ़ सकता है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों पर मौसमी तबाही देखने मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य और पूर्वी यूपी में आंधी-तूफान और बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे मौसम साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल, आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के सिवा कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। आईएमडी का मानना है कि 15 मई से धूप का असर बढ़ेगा और पारा अधिकतम शिखर की ओर बढ़ेगा। 16 मई से बुंदेलखंड में फिर से लू की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

End of Feed