Kal Ka Mausam : 15 अगस्त को मौसम रहेगा खतरनाक, 25 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; पहाड़ों पर रेड अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (15 अगस्त 2026) मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों पर भारी बारिश की संभावना है। डीप डिप्रेशन के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से लेकर दिल्ली और पंजाब तक मौसम बदल गया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देशभर में मानसूनी बारिश से मौसम काफी सुहावना है, लेकिन कई हिस्सों पर सिरदर्दी पैदा कर रहा है। खासकर, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों पर बाढ़ से जनजीवन पर बुरा प्रभाव है। मौसम विभाग की मानें तो डिप्रेशन के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश संभावना है। इधर पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर तेज वर्षा का अलर्ट है और लैंडस्लाइड व बाढ़ का खतरा है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार तक बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, स्काईमेट ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मानसून के अभी कमजोर होने की बात कही है। कमोबेश यही हालात गुजरात और महाराष्ट्र के हिस्सों पर बने रहने का अनुमान है।

15 August Ka Mausam.

15 अगस्त का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग ने शहर में अगले 24 घंटे के लिए ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर में सबसे अधिक 24.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पूसा में 15 मिमी., नारायणा में नौ मिमी. और पालम में आठ मिमी. बारिश हुई। मयूर विहार में 6.5 मिमी., सफदरजंग में 5.2 मिमी., आया नगर में 3.5 मिमी., लोधी रोड में 2.7 मिमी., जनकपुरी में 2.5 मिमी. और रिज इलाके में 0.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश की खबर है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए शहर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

End of Feed