कल का मौसम 14 July 2025: देशभर में मानसून की रफ्तार तेज; उत्तर से दक्षिण तक झमाझम बारिश का दौर, कई राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 14 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मॉनसून की रफ्तार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। 14 जुलाई 2025 को कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिल्ली से लेकर बिहार, यूपी, राजस्थान और हिमाचल तक भारी बारिश का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देशभर में मॉनसून की रफ्तार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। 14 जुलाई 2025 को उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने 14 जुलाई के लिए एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा, यमुना, रामगंगा, कोसी जैसी प्रमुख नदियां ऊफान पर हैं, जिससे तराई और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा?

Kal Ka Mausam 14 July 2025

कल का मौसम कैसा रहेगा 14 जुलाई 2025

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई से दिल्ली का मौसम और ठंडा हो जाएगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और बारिश की रफ्तार भी तेज हो सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से और ज्यादा राहत मिलेगी। खासकर उन लोगों के लिए यह राहतभरी खबर है जो बीते कुछ दिनों से गर्मी से परेशान थे। इस साल मानसून दिल्ली-एनसीआर में 28 जून को समय पर पहुंचा था। शुरुआत में बारिश हल्की थी, लेकिन अब इसका असर तेज होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 18 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

End of Feed