Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। कई राज्यों में हवाओं का दौर थमने के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत यूपी और बिहार में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत के कई जिलों में हीटवेव और गर्म दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बारिश से सुहावना हुआ मौसम अब आग बरसाने को तैयार है।
कल का मौसम 13 मई
तेज चिलचिलाती धूप में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। इस बीच राजस्थान के अधिकांश जिलों में अभी भी तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं दिल्ली में कल से फिर हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार समेत पूर्वी भारत में 15 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कल कैसा रहेगा मौसम का हाल और कब आएगा मानसून -
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 13 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, बलिया, मऊ और आजमगढ़ लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के इन जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। बीते दिनों गर्मी से मिल रही राहत का दौर खत्म हो गया है। अब यहां गर्मी का कहर बरस रहा है।
बिहार में बरस रही आग
बिहार में मौसम की चाल बदल गई हैं। यहां बारिश का दौर खत्म हो गया है और भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी दिन और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।
राजस्थान में जारी तेज हवाओं का दौर
जहां उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं राजस्थान की राजधानी समेत कई जिलों में तेज हवाओं का दौर अभी भी जारी है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इस दौरान प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 मई से तेज हवाओं का दौर फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो शहर में 13 मई से 16 मई तक तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का एहसास कम होगा।
कब आएगा मानसून
आईएमडी द्वारा जारी सूचना के आधार पर मानसून केरल से शुरू होगा और 8 जुलाई तक पूरे देश में झमाझम बारिश होगी। बताया जा रहा है कि इस साल मानसून केरल को समय से पहले हीट करने वाला है। पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, बात करें तो केरल में मानसून की शुरुआत मई के एकदम अंत में और जून महीने से होती है। 2014 में 30 मई, 2023 में 8 जून, 2022 में 29 मई और 2021 में 3 जून को हुई थी। लेकिन इस बार 27 मई तक मानसून केरल पहुंच जाएगा।
