कल का मौसम : 60 घंटे में बादल करेंगे भारी बरसात, बर्फबारी-सर्द हवाएं गिराएंगी तापमान; कोहरा-पाला का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 13 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का अनुमान है कि नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के प्रभाव से अगले 3 से 4 दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर बर्फबारी व हल्की बारिश होगी एवं मैदानी इलाकों में शनिवार-रविवार को बादल छाए रहेंगे। इस बदलते मौसम का असर उत्तर भारत के तमाम राज्यों पर पड़ेगा, जहां अगले सप्ताह बदली छाएगी और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून (North East Mansoon) के कमजोर होने से तमिलनाडु में हल्की और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश से मौसम खराब होगा।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। खासकर, पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी ने 13, 14 और 15 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की हवाएं बहेंगी और पहाड़ियों में कोहरा छाया नजर आएगा। इस नए वेदर सिस्टम का सीधा असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर पड़ेगा, जिसके कारण अगले सप्ताह तक बादलों का आंशिक तौर पर आना जाना लगा रह सकता है। दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के दस्तक देने की संभावना नजर आ रही है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सर्दी और कोहरे की आहट मिल रही है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ भारी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है, जबकि तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट है।

यूपी-बिहार का मौसम कल

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ घंटों में मौसम परिवर्तित हो सकता है। पहाड़ों पर नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आंशिक प्रभाव दिखाई दे सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 13 से 15 दिसंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में तेज कोहरा छा सकता है, लेकिन पूर्वी हिस्सों में धुंध और कोहरे से दृश्यता पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, जिससे रेल और सड़क यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, जिससे ट्रेनें विलंब से चलेंगी। उधर, बिहार में तेज सुरीली हवाएं दिन में बह रही हैं, जिससे धूप बेअसर साबित हो रही है। लगातार गिरते तापामान से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मिथिलांचल समेत अन्य रीजन कोहरे की गिरफ्त में रहेंगे और कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

End of Feed