शहर

Noida News : CBI का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर पर छापा, अमेरिकी नागरिकों से 8.5 मिलियन डॉलर की ठगी

नोएडा में बैठे ये ठग अमेरिकी नागरिकों को बताते थे कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर (SSN) का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग सप्लाई जैसे अपराधों में हुआ है और उनकी संपत्ति फ्रीज की जा रही है।

Image

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

नोएडा : CBI ने अमेरिका की जांच एजेंसी FBI से मिले इनपुट के आधार पर नोएडा में एक बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नोएडा में बैठकर ये ठग साल 2022 से अमेरिकी नागरिकों को ठगी का शिकार बना रहे थे। ये लोग खुद को अमेरिकन सरकारी एजेंसियो DEA, FBI और SSA का बताकर अमेरिकी नागरिकों डरा धमका के ठगी करते थे।

नोएडा में बैठे ये ठग अमेरिकी नागरिकों को बताते थे कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर (SSN) का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग सप्लाई जैसे अपराधों में हुआ है और उनकी संपत्ति फ्रीज की जा रही है। और फिर डरा धमका के उनके क्रिप्टो और अन्य माध्यमों से पैसे वसूलते थे। ये लोग विदेशी खातों में मनी ट्रांसफर करवाया करते थे।

ऐसे करते थे ठगी

अमेरिकी लोगों का इसी तरह के डरा धमका के उनके डर का फायदा उठाकर अबतक 8.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर क्रिप्टो वॉलेट्स और विदेशी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा चुके थे। CBI ने 9 दिसंबर 2025 को FBI के इनपुट के अधार पर मुकदमा दर्ज किया और तुरंत दिल्ली, नोएडा और कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी किया। CBI की टीम 10 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर 144 स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे इस अवैध कॉल सेंटर में छापा मारा, CBI की टीम ने वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान ये बात सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क ठगे हुए पैसे को वर्चुअल एसेट्स और बैंक खातों के जरिए इधर-उधर घुमाता था। इस दौरान CBI ने 1.88 करोड़ रुपये नकद, 34 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई अहम दस्तावेज बरामद किया।CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के और कौन से अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हैं और पैसे की हेराफेरी कैसे किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article