आज का मौसम : सूरज उगलेगा आग! कहीं गिरेगी बिजली कहीं होगी आफत की बरसात; आंधी-तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 12 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मानसून अपने अंतिम दिनों में कई राज्यों को भिगो सकता है। आईएमडी की मानें तो 13 से 16 सितंबर तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों में भारी बारिश की संभावना बन रही है। उधर, मुंबई, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा में मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा-पंजाब में वीकेंड तक लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसका असर दिल्ली, यूपी और बिहार में भी देखने को मिल सकता है।

आज का मौसम कैसा रहेगा 12 सितंबर 2025: उत्तर भारत का मौसम उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब बादलों के तेवर थोड़े ठंडे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में 12, 13 और 14 सितंबर को तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान आंधी के साथ आकाशीय बिजली कड़कने के साथ लैंडस्लाइड का अलर्ट घोषित है। ऐसी स्थिति में लोगों को हिल्स एरिया में आवागमन करने से बचना होगा। इधर, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर में तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

Aaj Ka Mausam

आज का मौसम

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बीच बादलों के तेवर तेज हैं। धूप के असर से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल आंधी-तूफान की संभावना से इनकार किया है। हालांकि, 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। स्काईमेट ने बताया कि 12 और सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। 14 और 15 सितंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कमी के बावजूद प्रदूषण फिलहाल नियंत्रण में है। गुरुवार को एक्यूआई 89 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

End of Feed