कल का मौसम 12 May 2025 : मौसम होगा बेईमान, बिजली कड़कने के साथ आंधी-बारिश का अनुमान; मौसम विभाग की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 12 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने की बात कही है। खासकर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और बिहार में बारिश की संभावना जताई है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों की बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : प्री मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो सकती हैं। ऐसे में देश के दक्षिणी और मध्य भारत में गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी, जिसका असर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में देखा जाएगा। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं गर्मी से राहत दिलाएंगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले एक से दो दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान हल्की हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी तो हल्की से मध्यम बारिश मौसम को खुशनुमा बनाएगी। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

kal ka mausam 12 May 2025

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली26 °C38 °C
मुंबई27 °C32 °C
भोपाल26 °C37 °C
जयपुर 28 °C38 °C
पटना29 °C39 °C
लखनऊ28 °C41 °C
देहरादून21 °C31 °C
शिमला12 °C25 °C
कश्मीर7 °C17 °C

End of Feed