Kal Ka Mausam : 10, 11, 12 मई को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 17 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; लू-गर्मी से रहेगी राहत

Kal Ka Mausam 10 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : देशभर के अधिकांश राज्यों में अगले 36 घंटे में तेज मौसमी गतिविधियां के संकेत हैं। आईएमडी ने एक नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है, जिससे अगले कई दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत रहेगी।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और लू जैसी स्थितियों से राहत रहेगी। 10 से 11 मई तक एक बार फिर से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disterbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी की रफ्तार बढ़ जाएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओले गिरने का खतरा जताया गया है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने की रहेगी। स्काईमेट ने अगले 5 दिन तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में साइक्लोनिक सर्किलेशन का असर दिखाई देगा, जिससे तेज तूफान और पानी बरसने का अलर्ट है। उधर, समूचे दक्षिण भारत के समुद्री तटीय भागों पर निम्न दवाब क्षेत्र बनने से मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश के संकेत हैं। उधर, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर गर्मी के बीच आंशिक तौर पर बादल बरस सकते हैं।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी और लू से राहत महसूस कर रहे हैं। इसी फिर से मौसम विभाग ने फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की खबर दी है। आईएमडी की मानें तो 10 से 14 मई के दौरान मौसम में बड़ा परिवर्तिन दिख सकता है। इस अवधि में कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस बीच 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने, कहीं-कहीं ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी हिस्सों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और बारिश से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

End of Feed