कल का मौसम : अगले 4 दिन भारी, 9 राज्यों में मेघ गर्जन, बारिश की चेतावनी; आंधी-बिजली से बरते सावधानी

Kal Ka Mausam 07 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 24 घंटे में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा, जो अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर जारी रहेगा, जबकि 8 मार्च को उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर मौसम का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। उधर, 8 मार्च से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। तेज हवाओं के बीच सप्ताह के अंत तक न्यूनतम और अधिकतम पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर जाने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 6 मार्च से पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर रहेगा, जिससे बारिश एवं बर्फबारी होने की बड़ी संभावना है। ये विक्षोभ 8 मार्च को उत्तराखंड में एंट्री लेगा, जिससे एक बार फिर से बारिश के साथ बर्फ गिरेगी, जिससे ऊंचे भागों पर सर्दी बढ़ेगी, लेकिन मैदानी हिस्से शुष्क रहेंगे और तापमान बढ़ेगा। स्काईमेट ने बताया कि 8 मार्च से पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं, केरल में भी अगले कुछ घंटों बाद मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बादल बरसेंगे। देश के अन्य राज्यों में गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। जल्द ही कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट घोषित किया जा सकता है।

Mausam Kal

कल का मौसम

यूपी में मौसम कैसा है?

उत्तर प्रदेश जल्द ही गर्म भट्टी सा तपने लग सकता है। लगातार बढ़ते तापमान ने चिंता बढ़ा दी है। सुबह से निकल रही कड़क धूप से दिन बेहद गर्म प्रतीत हो रहे हैं और हवाओं की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का कोई खासा असर नहीं हो रहा है। दिन में लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। आलम यह है कि अब पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। फिलहाल, मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि, अभी ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्की सर्दी और रात बेहद सुहावनी है। आईएमडी के मुताबिक, बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही हीटवेव की एंट्री हो सकती है।

End of Feed