कल का मौसम 6-October-2025: एक्टिव हुआ नया सिस्टम, देशभर में होगी आफत की बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी से होगी सर्दी की दस्तक

Kal Ka Mausam, 06 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कल यानी 6 अक्टूबर का दिन देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान लेकर आएगा। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र और अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान ‘शक्ति' (Cyclone Shakti) के पूरी तरह कमजोर होने से पहले एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से बारिश का दौर नहीं थमने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह स्थिति पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी सीजन की शुरुआत कर सकती है। इससे मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ मानसून की अंतिम खेप देखने को मिलेगी। यह दौर सर्दी के मौसम का शुरुआती संकेत भी साबित हो सकता है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) 06 अक्टूबर 2025 : देशभर में इस समय दो शक्तिशाली मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, एक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र और दूसरा उत्तर-पश्चिम अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’। इन दोनों सिस्टम के साथ पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का प्रभाव भी जुड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में यानी 6 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

kal ka mausam 6 oct

कल का मौसम 6 अक्टूबर

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और आंधी-तूफान की आशंका बनी रहेगी।

End of Feed