शहर

Gujarat Accident: पाटन में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-पिकअप की आमने सामने भिड़ंत में चार की मौत, 15 घायल

रविवार सुबह गुजरात के पाटन जिले में एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोती पिपली गांव के पास हुए ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

Image

नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 4 मरे (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Patan Accident: गुजरात के पाटन जिले में राधनपुर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोती पिपली गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक वसंत नई के अनुसार, सड़क पर एक तरफ काम चल रहा था, जिस कारण एक तरफ का ट्रैफिक रुका हुआ था। इसी दौरान लगभग 15 यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस दौरान पिकअप ने दो दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में कुल 4 सवार आ गए।

चार लोगों की हुई मौत

एसपी ने बताया कि मृतकों में पिकअप में सवार दो यात्री और दो मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं। मृतकों की पहचान लक्ष्मण देसाई, यश उन्चोसन, कानू रावल और नसीब खान के रूप में की गई है।

गंभीर रूप से घायल दो यात्री

हादसे में घायल 15 लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article