शहर

कल का मौसम 06 May 2025: चारधाम यात्रा के बीच कल उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 06 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहार प्रचंड गर्मी का दौर दूर ही रहने वाला है। 6 और 7 मई को उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर सहित देश के तमाम इलाकों में थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनी रहेगी। जिसके चलते देश के ज्यादार हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

6 मई को उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : गर्मी का मौसम है और इस समय देश भर में प्रचंड गर्मी का दौर होना चाहिए। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम ने अलग ही करवट ली है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो मध्य महाराष्ट्र में दर्ज हुआ। जबकि कुछ ही दिन पहले पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया था। हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। उत्तर पश्चिमी भारत में थंडरस्टॉर्म, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

अगले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग के अनुसार थंडरस्टॉर्म और धूल भरी आंधी अगले एक हफ्ते तक उत्तर पश्चिमी भारत में प्रचंड गर्मी को दूर रखेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी राज्यों में धूल भरी आंधी की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। कहीं-कहीं पर हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के उत्तर पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में थंडरस्टॉर्म व धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत के ओडिशा में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व आसपास के अन्य जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड तेज हवाएं चलने और थंडरस्टॉर्म की चेतावनी दी गई है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी गई है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान भारी से भारी बारिश का एपिसोड शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों के लिए थंडरस्टॉर्म और धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3-4 दिन गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं। इसके प्रभाव में दिल्ली-एनसीआर सहित समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप फिलहाल देखने को नहीं मिलेगा। बल्कि बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कल यानी मंगलवार 6 मई और बुधवार 7 मई को भारी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में वार्षिक चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग की यह ताजा चेतावनी चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के माथे पर सिकन लाने के लिए काफी है। 6 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ थंडरस्टॉर्म का भी खतरा है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम के हालात उत्तराखंड जैसे ही रह सकते हैं।

राजस्थान-गुजरात में बारिश का अलर्ट

मंगलवार को जैसलमेर, बाढ़मेर और उसके आसपास के इलाकों में मौसम काफी प्रचंड रूप ले सकता है। यहां भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के की इलाकों में भी मंगलवार 6 मई को भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में भी थंडरस्टॉर्म और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम की इंटेसिटी में कुछ कमी जरूर आएगी, लेकिन थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनी रह सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article