कल का मौसम 06 March 2025: तेज हवाएं वापस लाएंगी सर्दी, बारिश के साथ गिरेगी आसमानी बिजली! हीटवेव से रहें सावधान

Kal Ka Mausam, 06 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। हालांकि, उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। 8 मार्च और उसके बाद तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिसमें पारा 38 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है, जिससे लू की स्थिति पैदा हो सकती है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत के मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल, तेज हवाओं ने एक बार फिर सर्दी की वापसी का रास्ता खोल दिया है। लेकिन, 8 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जताई जा रही। लिहाजा, सामान्य हवा के पैटर्न में बदलाव आएगा। कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक पहुंचने वाली चक्रवातीय हवाएं थोड़ा थम जाएंगी। हालांकि, हवा में धीमापन आने से 8 से 11 मार्च के बीच दिन के तापमान में 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि होगी। इस अचानक वृद्धि से दक्षिण भारत में लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है और इसका सीधा असर मैदानी राज्यों हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार पर पड़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के डबल डोज से न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे दिन में कड़ाके की ठंड के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति है।

kal ka mausam 06 March 2025.

06 फरवरी गुरुवार का मौसम

बिहार-राजस्थान का मौसम

बिहार में 8 से 9 मार्च को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर बादल छाए रह सकते हैं। पटना समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 8 और 9 मार्च को मेघ गर्न के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। शेष भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

End of Feed