अगले 36 घंटे में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 17 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; गर्मी-लू रहेगी गायब

देशभर में बदले मौसमी समीकरण से दिल्ली और लू की गतिविधियां शांत हो गई हैं। उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आंधी और बारिश का कारण बना हुआ है तो पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि से मौसम काफी खुशनुमा है। आईएमडी ने अगले 4 और 5 मई को इन क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से तूफानी और तेज वर्षा के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। खासकर, पहाड़ों पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा गया है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर आंशिक असर दिखाई देगा। 4 और 5 मई को समूचे उत्तर भारत में विक्षोभ का बड़ा असर रहेगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश से मौसम बदला रहेगा। पानी बरसने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। स्काईमेट ने मंगलवार, बुधवार और गुरुवार तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध प्रदेश के तटीय भागों पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव रहने से वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। उधर, पूरे पूर्वोत्तर भारत में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी के बीच आंशिक तौर पर मौसम बदल सकता है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में बारिश होगी क्या

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बादलों का रुख बदला गया है। सोमवार सुबह से ही कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदल गया है। आईएमडी की मानें तो राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत करीब 22 जिलों में पानी बरसने से गर्मी से राहत मिली है। लखनऊ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 4 से लेकर 7 मई के बीच 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री तक गिर गया है। इस पूरे सप्ताह लू से राहत रहेगी।

End of Feed