Kal Ka Mausam : 100 की स्पीड से आ रहा तूफान, 'मुरासु' के असर से 7 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; बर्फबारी से गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam (04 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होगा। उधर, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से तूफान हवाओं संग मूसलाधार वर्षा का अलर्ट घोषित है।

कल का मौसम कैसा रहेगा (4 नवंबर 2026) : दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में एक नये चक्रवाती तूफान मुरासु का असर है, जिससे भीषण आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट पर भारी बारिश जारी है। हालांकि, अगले 12 घंटे में तूफान कमजोर हो सकता है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी है। आईएमडी ने पहाड़ों पर एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की संभावना व्यक्त की है, जिसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर रहेंगे, जिससे बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इन मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लोगों को सर्दी का एहसास होगा। इधर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार के हिस्सों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि, धुंध और ठंड महसूस की जाएगी

kal ka mausam

कल का मौसम

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ’मुरासु

आंध्र प्रदेश के तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान ’मुरासु’ के टकराने के बाद ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हो रही है आईएमडी ने भारी बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने दक्षिण क्षेत्र के पांच जिलों में 1.60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और आपदा प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया है। चक्रवात ’अर्नब’ के बाद, गंभीर चक्रवाती तूफान ’मुरासु’ के कारण मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में काफी नुकसान हुआ है, जहां हजारों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और मछुआरों की नौकाओं को नुकसान पहुंचा।

End of Feed