Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर सफर करने वाले हो जाएं सावधान! यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और 90 km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा), 03 June 2026: मौसम विभाग ने कल यानी 3 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और 90 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का हाई अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के बड़े हिस्से में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार यानी 3 जून को देश के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक हो सकता है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी और पूर्वी राज्यों तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम में यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

kal ka mausam kaisa rahega 03 june imd

मानसून से पहले उत्तर भारत के इन राज्यों में तूफान का हाई अलर्ट

इन 15 राज्यों के लिए जारी हुआ महा-अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 15 राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ गंभीर थंडरस्टॉर्म (Thunderstorm) एक्टिविटी देखी जाएगी और 50 से 90 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

End of Feed