SDM ज्योति मौर्या विवाद के बाद अब राजनीति में उतरेंगे आलोक मौर्या? ‘पीड़ित पुरुषों की आवाज’ बनने का दावा

SDM ज्योति मौर्या से विवाद के बाद चर्चा में आए सफाई कर्मी आलोक मौर्या ने अब राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि वे वह पुरुष आयोग की मांग और पीड़ित पुरुषों की आवाज उठाना चाहते हैं।

अफसर पत्नी ज्योति मौर्या से विवाद के बाद देशभर में चर्चा में आए सफाई कर्मी आलोक मौर्या अब राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि मौका मिलने पर वे विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। आलोक का कहना है कि वे पुरुष आयोग की मांग और पत्नी पीड़ित लोगों की आवाज उठाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने के लिए भी तैयार हैं।

alok maurya

ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या की फाइल फोटो

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, आलोक मौर्या ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर उनके राजनीतिक दल बनाने की चर्चा चल रही हैं, लेकिन अभी उन्होंने कोई पार्टी का गठन नहीं किया है। हालांकि उन्हें 'युवा शक्ति फाउंडेशन' नाम के सामाजिक संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।

End of Feed