जूनागढ़ में परवीन बाबी के पारिवारिक महल में तोड़फोड़, पुलिस-प्रशासन बेखबर

गुजरात में जूनागढ़ के दीवान चौक स्थित दिवंगत अभिनेत्री परवीन बाबी के पारिवारिक महल के कुछ हिस्सों को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। हैरानी की बात ये है कि पुलिस और मनपा को इसकी जानकारी तक नहीं है। इस संपत्ति को लेकर पहले से कानूनी विवाद चल रहा है, ऐसे में इस डेमोलिशन ने कई और प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

परवीन बाबी का नाम आते ही बॉलीवुड का एक खूबसूरत और मुस्कुराता हुआ चेहरा आंखों के सामने तैरने लगता है। जी हां, बात मशहूर अभिनेत्री रहीं परवीन बाबी से ही जुड़ी है। गुजरात के जूनागढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो स्वर्गीय परवीन बॉबी से जुड़ा है। जूनागढ़ के दीवान चौक इलाके में मौजूद परवीन बाबी के पारिवारिक महल के कुछ हिस्सों को आंशिक रूप से तोड़ दिया गया है। पुलिस और प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

Praveen Babi mahal

जूनागढ़ में परवीन बाबी के पुराने महल में तोड़-फोड़

जैसा कि हमने ऊपर बताया जूनागढ़ के दीवान चौक इलाके में परवीन बाबी का पारिवारिक महल है। यह महल बाबी वंश की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। अचानक हुए इस डिमोलिशन ने न सिर्फ बाबी परिवार के वारसदारों को हैरान कर दिया है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

End of Feed