जोधपुर में रफ्तार का कहर' बेकाबू कार ने मारी बुजुर्ग को टक्कर; घटना CCTV में कैद

जोधपुर में एक तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मारी और वहां से भाग निकला। बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। परिवार वाले चालक की गिरफ्ताीर की मांग कर रहे हैं-

Jodhpur Hit and Run: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार से आती कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वीडियो सामने आने के बाद प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया। बुजुर्ग के मौत से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में परिवार के लोग धरने पर बैठ गए हैं। परिवार वालों की मांग है चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Jodhpur

जोधपुर कार हादसे में बुजुर्ग की मौत

सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना

End of Feed