JNU प्रशासन और छात्र संघ के बीच बनी सहमति, 17 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल, निष्कासन और FIR होगी वापस

जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) ने 17 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का निष्कासन रद्द करने और FIR वापस लेने का फैसला किया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पिछले 17 दिनों से चला आ रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र संघ के बीच 19 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद बनी सहमति के बाद जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) ने अपनी 17 दिन लंबी भूख हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी है। प्रशासन ने छात्रों के निष्कासन को रद्द करने और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने पर सहमति जता दी है।

JNUSU 17 Day Hunger Strike Ends

JNUSU ने तोड़ी भूख हड़ताल

पांच छात्रों का निष्कासन तुरंत प्रभाव से रद्द

19 अक्टूबर को जारी विश्वविद्यालय के एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने प्रशासन को तत्काल प्रभाव से पांच छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश दिया है। हालांकि, इन छात्रों को अपने ऊपर लगे जुर्माने का भुगतान तुरंत करने की सलाह दी गई है। जिन छात्रों के निष्कासन रद्द हुए हैं, उनमें अदिति मिश्रा, के. गोपिका बाबू, सुनील यादव और दानिश अली शामिल हैं, ये सभी वर्तमान जेएनयूएसयू पदाधिकारी हैं। इनके अलावा, नीतीश कुमार का भी निष्कासन रद्द हुआ है, जो पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष हैं।

End of Feed