JK News: पर्यटकों को बचाते हुए शहीद हुए आदिल हुसैन शाह को बड़ा सम्मान; अनंतनाग के सरकारी स्कूल का नाम अब हुआ 'शहीद आदिल मेमोरियल हाई स्कूल'

JK News Anantnag School Name Changed: जम्मू-कश्मीर सरकार ने अनंतनाग के हापतनार हाई स्कूल का नाम बदलकर 'शहीद आदिल मेमोरियल हाई स्कूल' कर दिया है। पिछले साल पहलगाम के बैसरन में आतंकियों से भिड़कर सैलानियों की जान बचाने वाले कश्मीरी गाइड आदिल हुसैन शाह को श्रद्धांजलि देने के लिए शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने यह घोषणा की।

JK News Anantnag: जम्मू-कश्मीर सरकार ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल, हापतनार का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से 'शहीद आदिल मेमोरियल हाई स्कूल' कर दिया है। यह फैसला उस जांबाज कश्मीरी युवा सैयद आदिल हुसैन शाह की शहादत और बहादुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है, जिसने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों की रक्षा करते हुए आतंकियों से भिड़े थे, जिस दौरान उनकी जान चली गई थी। नामकरण समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर की स्कूल शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने आदिल के परिजनों की मौजूदगी में नए नाम पट्टिका का अनावरण किया।

JK News Anantnag school renamed Adil Hussain Shah

हपतनार का हाई स्कूल कहलाएगा 'शहीद आदिल मेमोरियल हाई स्कूल'

निहत्थे पर्यटकों के लिए आतंकियों से भिड़े थे आदिल

यह ऐतिहासिक सम्मान उस खौफनाक आतंकी हमले की याद दिलाता है जब लश्कर-ए-तैयबा के हथियारबंद आतंकवादियों ने बैसरन वैली में मासूम पर्यटकों को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। उस हमले में 25 पर्यटकों की दुखद मौत हो गई थी। वहां मौजूद स्थानीय गाइड और पोनीवाला आदिल हुसैन शाह सीधे एक आतंकवादी से भिड़ गए और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की। इसी हाथापाई के दौरान आतंकियों ने उन्हें बेहद करीब से गोली मार दी। आदिल उस हमले में शहीद होने वाले इकलौते स्थानीय कश्मीरी नागरिक थे।

End of Feed