दावे बड़े पर रास्ते उखड़े : राज्यवर्धन सिंह के क्षेत्र में गड्ढे तलाश रहे सड़क, क्या यही है विकास का मॉडल?

जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़कें और बड़े-बड़े गड्ढे विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं। लगातार प्रदर्शन और शिकायतों के बावजूद जनता को राहत नहीं मिल रही है।

जयपुर : बारिश गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन कई समस्याएं भी खड़ी करती है। खासकर जलभराव...जो स्थानीय प्रशासन के तमाम विकास के दावों पर तमाचा जैसा होता है। ऐसी ही एक तस्वीर जयपुर से सामने आई है जो विकास के तमाम दावों की पोल खोल रही है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा की एप्रूव्ड कॉलोनियों में सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। जगह-जगह टूटी सड़कें और बड़े-बड़े गड्ढे स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुके हैं। हालांकि, स्थानीय जनता कई बार प्रदर्शन कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समस्या ठीक करने के लिए कहा है, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में लोगों ने फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

बदहाल सड़कों और गड्ढों का जाल

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की एप्रूव्ड कॉलोनियों में सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। स्थिति यह है कि कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, तो कहीं गहरे गड्ढे चालकों और राहगीरों के लिए हर पल का खतरा बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है, क्योंकि सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का बिल्कुल अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालक अक्सर चोटिल होते हैं।

End of Feed