शहर

पहलगाम में आतंकियों की घिनौनी हरकत पर बधाई, बोकारो से गिरफ्तार किया गया नौशाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कुछ आतंकवादियों ने 27 पर्यटकों की जान ले ली और इस पर देशभर में गुस्सा है। लेकिन झारखंड में बोकारो पुलिस ने एक ऐसे शख्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है तो आतंकवादियों की इस घटिया करतूत पर आतंकियों और पाकिस्तान को बधाई दे रहा था।

Image

बोकारो से पकड़ा गया नौशाद

Photo : Twitter

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के पास आतंकवादियों ने 27 पर्यटकों को नाम पूछकर गोली मार दी। मंगलवार 22 अप्रैल को हुई इस घटना में आतंकवादियों ने नाम पूछ-पूछकर हिंदू पर्यटकों की हत्या की। आतंकवादियों की इस घिनौनी करतूत के बाद एक तरफ देश के हर कोने में गुस्सा दिख रहा है। सरकार एक्शन में है और दूसरी तरफ कुछ कुंठित मानसिकता के लोग खुश हो रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स को झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार किया गया है।

पहलगाम आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाला एक शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बोकारो पुलिस ने मोहम्मद नौशाद नाम के इस युवक को बालीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

बोकारो पुलिस ने बुधवार को इस शख्स को बालीडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर मिल्लतनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद झारखंड ATS उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाने में एक केस दर्ज किया गया है।

रांची पुलिस भी मोहम्मद नौशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का कहना है कि नौशाद को देशद्रोह जैसे संगीन मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके संबंध में पूरी जानकारी जुटायी जा रही है।

बता दें कि नौशाद मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। पुलिस को शुरुआती जानकारी में पता चला है कि वह दुबई में रहने वाले अपने भाई के नाम पर लिए गए सिम का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article