10 शहर, जहां पूरी गर्मी तैश में रहता है सूरज, बाहर निकले तो झुलसा देने को तैयार

भारत दुनिया के कुछ सबसे गर्म देशों में से एक है। देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश के 10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट। इस लिस्ट को देखें और जानें कि क्या आपका शहर भी इस लिस्ट में है?

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Apr 23 2025, 18:05 IST
विजयवाड़ा01 / 10

विजयवाड़ा

आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा भी काफी गर्म है। यहां गर्मियों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

श्रीगंगानगर02 / 10

श्रीगंगानगर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में गर्मी और सर्दी दोनों में ही मौसम में तापमान चरम पर होता है। गर्मियों में यहां पारा 50 डिग्री और सर्दियों में 0 डिग्री तक भी पहुंच जाता है।

बिलासपुर03 / 10

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ का बिलासपुर देश के सबसे गर्म शहरों में से एक है। कर्क रेखा के पास मौजूद बिलासपुर में गर्मियों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है।

आगरा04 / 10

आगरा

आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। लेकिन यह शहर अपनी गर्मी के लिए भी पहचान रखता है। आगरा में गर्मियों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

नई दिल्ली05 / 10

नई दिल्ली

देश की राजधानी नई दिल्ली भी देश के सबसे गर्म शहरों में से एक है। गर्मियों में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच जाता है।

बांदा06 / 10

बांदा

बांदा को उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला माना जाता है। गर्मियों में यहां पर पारा 48 डिग्री को छूता है, जबकि सर्दियों में यहां भीषण ठंड भी पड़ती है।

नागपुर07 / 10

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर को ऑरेंज सिटी के नाम से जाना जाता है। हर साल अप्रैल से जून के बीच यहां भीषण गर्मी पड़ती है और पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

झांसी08 / 10

झांसी

बुंदेलखंड का गेटवे है झांसी। झांसी शहर पठार पर बसा है और यहां पर गर्मियों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

वर्धा09 / 10

वर्धा

महाराष्ट्र के वर्धा को कॉटन ट्रेड के लिए जाना जाता है। वर्धा शहर में गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक भी पहुंच जाता है।

विजयवाड़ा10 / 10

विजयवाड़ा

आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा भी काफी गर्म है। यहां गर्मियों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!