रांची में छात्रों का आंदोलन तेज, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा; 4 छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन

रांची में धरने पर बैठे छात्र बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। छात्रों ने सरकार पर CID जांच के जरिए मामले को दबाने का आरोप लगाया और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी।

Jharkhand Students Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले आठ दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने आज तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। छात्र बुधवार शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक जाएगी।

ranchi protest

रांची में धरना पर बैठे छात्र आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा (File Photo)

4 छात्र आमरण अनशन पर बैठे

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आज से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। चार स्टूडेंट्स रुपेश, राहुल, स्वाति और हबीबा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे। छात्रों ने भावुक होकर कहा कि वे अपनी मांगों के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे। वहीं, चतरा से LJP विधायक जनार्दन पासवान छात्रों से मिलने पहुंचे और भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के इतने करीब मौजूद होने के बावजूद उनकी बात सुनने नहीं आ रही है।

End of Feed