रांची में छात्रों का 'विधानसभा घेराव' मार्च आज; पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था; वायरल हो रहे 'पैलेट गन' VIDEO पर दी सफाई

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। आज 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और अतिरिक्त बल की तैनाती की तैयारी है।

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत और अधिकतर मांगों पर सहमति के बावजूद झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों के आज 10 अगस्त को प्रस्तावित 'विधानसभा घेराव' मार्च को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रांची में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों को प्रभावी बनाने की तैयारी की गई है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की है।

Jharkhand Student Protest

छात्रों का आंदोलन अब भी जारी (फोटो- ANI)

पुलिस ने की प्रदर्शन को लेकर ये तैयारियां

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। उन्होंने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते हैं, तो किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं दी जाएगी। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।

End of Feed