Jharkhand News: लोहरदगा में सरस्वती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प; भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड के लोहरदगा और हजारीबाग जिलों में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए। हजारीबाग में दो गुटों में हुए विवाद के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Jharkhand News: झारखंड में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हजारीबाग और लोहरदगा जिले में दो स्थानों पर उत्पन्न विवादों ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह गांव में रविवार को सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। बताया गया कि लाठी-डंडों और परंपरागत हथियारों से लैस दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

Jharkhand dispute

लोहरदगा में विवाद के बाद पुलिस बल तैनात

लोहदगा में कैसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस ने घायलों में से तीन लोगों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत शनिवार शाम हुई थी, जब गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा भ्रमण के दौरान प्रतिमा एक घर के छप्पर से सट गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसे उस समय आपसी समझदारी से सुलझा लिया गया था। हालांकि, इसके बाद पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई और रात में पुलिस गश्त की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति दोबारा बिगड़ने की आशंका बनी रही। रविवार सुबह उसी मुद्दे को लेकर विवाद फिर से भड़क उठा और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का बाइक दस्ता मौके पर पहुंचा।

End of Feed