Jharkhand Weather Today: झारखंड में धूप के बाद मिली राहत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोल्डवेव का अलर्ट जारी

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Jan 2026: झारखंड में सोमवार को ठंड से राहत मिलने के बाद आज मंगलवार को फिर तापमान गिरने का अनुमान लगाया गया था। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में भी कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी।

झारखंड में आज का मौसम (13 Jan 2026): झारखंडवासियों को सोमवार को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने कई राज्य के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में कोल्ड वेव की संभावना जताई है। इसका अर्थ यह है कि सोमवार को खिली धूप से तापमान में हुई 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पारा एक बार फिर गिरने के लिए तैयार है। शीतलहर से पारा लुढ़केगा और ठंड का असर और बढ़ेगा।

Jharkhand Weather.

झारखंड का मौसम (PTI)

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

आज सुबह झारखंड के कुछ जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय कड़ाके की ठंड में लोगों को कांपते हुए देखा गया। हालांकि, सोमवार की तरह आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश में धूप खिली रहेगी, जिससे थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। लेकिन इस दौरान कई जिले ऐसे भी हैं, जिन्हें धूप खिलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि इन जिलों में आईएमडी ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड में झारखंड के लोग अलाव और हीटर के सहारे हैं। सुबह के समय घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए रजाई में दुबके हुए हैं।

End of Feed