Jharkhand Weather: सर्दी से ठिठुरा झारखंड, 2 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; रातें हुईं बेहद सर्द

Jharkhand Ka Mausam (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Jan 2026: झारखंड के कई हिस्सों में आज भी शीतलहर का असर बना हुआ है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 1.5 डिग्री तक दर्ज किया गया।

झारखंड में आज का मौसम (09 Jan 2026): झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। साथ ही कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं ने तापमान को भी काफी कम कर दिया है। राज्य में तापमान लुढ़ककर 2 डिग्री से नीचे आ गया है। शुक्रवार को झारखंड में सबसे ठंडा स्थान खूंटी रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही ठिठुरन भी और बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं। वहीं सर्द हवाओं के चलते लोग घरों से भी कम निकल रहे हैं। आइए जानते हैं कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा है:

Winter Season

सांकेतिक फोटो (PTI)

झारखंड के 13 जिलों में 10 डिग्री से नीचे पारा

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आज भी कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, खूंटी के अलावा कई अन्य जगहों का तापमान भी 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed