हजारीबाग में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ पकड़े गए TSPC के 8 नक्सली

झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने TSPC के आठ नक्सलियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। उनके पास से इंसास राइफल, पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में इन लोगों का संबंध पतरातू में फायरिंग और रंगदारी से जुड़ा पाया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Hazaribag News: झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस इन गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

naxal

सांकेतिक फोटो

रंगदारी कांड से जुड़े नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस के अनुसार, इस नक्सली संगठन के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों ने शनिवार को उरीमारी चौकी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर 8 नक्सलियों को पकड़ लिया। हजारीबाग सदर के एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 12 फरवरी को रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में जो फायरिंग की घटना हुई थी, उसमें ये सभी नक्सली शामिल थे। यह फायरिंग कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के प्रयास के दौरान की गई थी।

End of Feed