Jhansi News: मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है, जहां प्रेमी ने कुल्हाड़ी से प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कथित प्रेमी ने शव को कई दिनों तक अपने पास रखा और फिर एक नीले बक्से में रखकर जला दिया। प्रेमिका की हत्या के बाद शव जालने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। चलिए जानते हैं मामले में क्या कुछ सामने आया।
बुजुर्ग ने प्रेमिका की हत्या कर आग के हवाले किया
प्रेम के रिश्ते में प्रेम नहीं बचा तो प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। दो पत्नियां के रहते तीसरी महिला को पत्नी के रूप में रखने वाले रंगीन मिजाज रिटायर्ड रेलकर्मी के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हत्या के इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
अहम बात ये है कि कुल्हाड़ी से महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने लाख को कई दिनों तक अपने पास रखा। एक हफ्ते बाद आरोपी ने बेटे से बक्सा व कुछ लकड़ियां मंगवाकर शव को बक्से में ही जला दिया। पुलिस ने आरोपी के साथ ही घटना में शामिल उसकी पत्नी और बेटे को भी जेल भेज दिया है।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए SSP BBPTS मूर्ति ने बताया कि 17 जनवरी की रात एक टैक्सी ड्राइवर की सूचना पर पुलिस को कोतवाली इलाके के घर से नीले रंग का बक्सा मिला। इस बक्से में कुछ हड्डियां और शव के टुकड़े भी बरामद हुए। मौके पर मौजूद रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी गीता और बेटे नितिन को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आरोपी की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसका पति रामसिंह रेलवे से रिटायर्ड है। साथ ही महिला ने बताया कि वह रामसिंह की दूसरी पत्नी है। उसने बताया कि उसके पति ने सीपरी बाजार के बृह्मनगर में किराये के मकान में प्रीति नाम की महिला को तीसरी पत्नी के रूप में रखा हुआ था। गीता ने बताया कि प्रीति उनसे लगातार रुपयों की मांग करती थी और किसी अन्य पुरुष के संपर्क में भी थी। इस बात से नाराज होकर 8 जनवरी को रामसिंह ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर प्रीति की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया।
महिला ने बताया कि बाद में उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और बेटे से एक बड़ा बक्सा मंगवाया। बक्से में शव रखकर लकड़ियां डालकर उसे जला दिया। यही नहीं, इसके बाद वह बक्से को लोडिंग टैक्सी में रखकर दूसरे घर लाया, तभी टैक्सी ड्राइवर को शक हुआ और उसने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। जिससे पुलिस को पूरे मामले की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रामसिंह हत्या के बाद फरार हो गया था और उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की भी कोशिश की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
