शहर

Etah News: दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Etah News: एटा में बदमाशों ने एक घर में घुसकर दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी और एक महिला को घायल कर दिया। घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आज दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Image

एटा में दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या से सनसनी

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में आज यानी सोमवार 19 जनवरी को दिनदहाड़े एक घर में चार लोगों की हत्या कर दी गई। घर में घुसकर की गई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जिसने भी खबर सुनी वह सन्न रह गया। इस हत्याकांड में तीन लोगों का मर्डर किया गया है, जबकि एक महिला घायल हो गई।

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी में एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घर में घुसे बदमाश घर में एक अन्य महिला को गंभीर रूप से घायल करके भाग गए। घायल महिला को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में डॉ. गंगा सिंह शाक्य 70 साल, उनकी नातिन ज्योति 20 साल और रत्ना देवी 40 साल शामिल हैं। बदमाशों के हमले में गंगा सिंह शाक्य की पत्नी श्यामा देवी 65 साल गंभीर रूप से घायल थीं, जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एटा के अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं।

बदमाशों ने घर में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया। सिर कूंचकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। दो मंजिला मकान में एक शव बेड पर मिला, जबकि दो शव पास में ही फर्श पर पड़े मिले। डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक गंगा सिंह शाक्य के बेटे कमल सिंह का बेटा जो अभी पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के समय बच्चा स्कूल गया था, जब छुट्टी होने के बाद वह घर पहुंचा तो पुलिस ने उससे भी पूछताछ की।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article