Jewar Airport First Flight: अपने गांव से पहली बार हवाई उड़ान भर भावुक हुए किसान, सीएम योगी को कहा- धन्यवाद

Jewar Airport First Flight: नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट से आज उड़ानों की शुरुआत हो गई। यहां से पहली फ्लाइट राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुई, जिसमें उन किसानों ने सफर किया जिन्होंने अपनी जमीन इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए दी थी।

Jewar Airport First Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को शुरू हुई पहली वाणिज्यिक उड़ान कई किसानों के लिए यादगार और भावुक क्षण लेकर आई। इस ऐतिहासिक उड़ान में वे किसान भी शामिल थे, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। अपने गांव से सीधे हवाई जहाज में बैठकर राजधानी लखनऊ पहुंचने का अनुभव किसानों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों से मिले सीएम योगी।

जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों से मिले सीएम योगी।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। साथ ही कहा कि वर्षों से हवाई यात्रा करने का जो सपना उन्होंने देखा था, वह अब पूरा हो गया है।

End of Feed