Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में जीप ने शख्स को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2024, 04:57 PM IST

हरियाणा के रेवाड़ी में जीप ने एक शख्स को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे 50 मीटर तक घसीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में अपने दोस्त को पिटाई से बचाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को एक जीप ने कथित तौर पर टक्कर मार दी और उसे 50 मीटर तक घसीटा। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार को दोपहर ढाई बजे हुई, जब शुभम अपने दोस्त वेदपाल और धर्मेंद्र के साथ कुंद में एक कार सर्विस स्टेशन पर बैठा हुआ था।

road accident

सांकेतिक फोटो।

दोस्त को बचाने के दौरान हादसा

धर्मेन्द्र द्वारा दाखिल शिकायत के मुताबिक, करीब 10 लोग एक बोलेरो जीप में आये और शुभम को डंडे से पीटने लगे। जब उसने और उसके दोस्त वेदांत ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। धर्मेन्द्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इसके बाद मुख्य आरोपी हरेंद्र ने अपने वाहन से हमें टक्कर मारी। उसका इरादा हमें जान से मारने का था। हरेन्द्र अतेली बेगपुर गांव का रहने वाला है।

End of Feed