बिहार के जमुई में बाइक सवार युवक-युवती से भीड़ ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Jamui Bihar News: बिहार के जमुई में बाइक सवार एक युवक और युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। SP ने इस घटना की पुष्टि कर जांच के आदेश दिए हैं।

Jamui Bihar News: बिहार में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के बाइक पर बैठे एक लड़के और लड़की से छेड़खानी करते दिख रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज के साथ ही जिस तरह की का दुर्व्यवहार युवती के साथ किया जा रहा है वह बहुत ही अभद्र, घटिया और आपत्तिजनक है। इस अभद्र व्यवहार का वीडियो दिखाना तो दूर उसके बारे में बयां भी नहीं किया जा सकता। जमुई के पुलिस कप्तान ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।

Bihar Jamui Harrasment.

जमुई मे सरेआम युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे लड़के और लड़की को रोका और उनके साथ बहुत ही घटिया हरकतें करने लगे। लड़की के साथ बेशर्मी से छेड़छाड़ की गई, जबकि इस दौरान लड़की बार-बार उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिख रही है। इसी दौरान जब पूछा गया कि वे कहां से हैं, तो लड़के ने जमुई बताया। शुरुआत में वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि यह कहां का है, लेकिन पुलिस कप्तान की पुष्टि के बाद साफ हो गया है कि वीडियो जमुई का है।

End of Feed