Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में हाड कंपाने वाली ठंड, जमाव बिंदु के नीचे पहुंचा तापमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2023, 02:50 PM IST

कश्मीर में सर्दी अपना सितम ढहा रही है। कश्मीर में तापमान शन्यू से कई डिग्री नीचे लुढक गया है, साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। कश्मीर में अभी चिल्लई कलां की अवधि चल रही है, इस दौरान कड़ाके की ठंड रहती है।

Kashmir Weather Forecast: कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में रही। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jammu Kasmir cold

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड (फोटो साभार - ट्विटर)

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

End of Feed