Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सेना का बड़ा एक्शन, LoC पर घुसपैठ की साजिश नाकाम; केरन सेक्टर में दो आतंकी ढेर

Kupwara Encounter: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में संदिग्ध हलचल देखते ही सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए।

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से रची जा रही नापाक साजिश को हवा में उड़ा दिया है।

Kupwara Encounter

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए (फाइल फोटो)

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार तड़के सेना ने सीमा पार से घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक दल को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं।

End of Feed