Jammu Kashmir में रह रहे हैं 7656 रोहिंग्या और 504 बांग्लादेशी, पाकिस्तान बॉर्डर के पास मौजूदगी चिंताजनक

जम्मू-कश्मीर सरकार ने नावलेकर समिति को रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के आंकड़ों की जानकारी दी है। राज्य के 20 जिलों में 7656 रोहिंग्या और 504 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कीगई है।

Jammu Kashmir हमेशा से ही बहुत संवेदनशील राज्य रहा है। राज्य में पाकिस्तान की तरफ से तो आतंकवादियों की घुसपैठ की खबरें अक्सर ही आती रहती हैं। यहां पर रोहिंग्या (Rohingya) और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या भी चिंताजनक है। राज्य में जनसांख्यिकी बदलावों की जांच की गई है।

Jammu Kashmir Rohingya

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या की संख्या चिंताजनक (AI Image)

जनसांख्यिकी बदलाव से जुड़े मामलों की जांच कर रही नावलेकर समिति के सामने राज्य सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी से जुड़े आंकड़े पेश किए हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में कुल 7656 रोहिंग्या और 504 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई है।

End of Feed