जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक पर पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक हेड कांस्टेबल शहीद

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर स्थित लाल चौक इलाके में बुधवार दोपहर संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर अचानक गोलीबारी कर दी। इस कायराना हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर (anantnag terrorist attack) में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में गोलीबारी हुई।

Anantnag Terrorist Attack

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे अनंतनाग को घेरा (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां अब इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

End of Feed