जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आज वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप; प्रशासन ने दी यात्रा टालने की सलाह

Jammu-Srinagar Highway: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर आज 31 जुलाई, शुक्रवार को आवाजाही पूरी तरह बंद। उधमपुर और रामबन में मरम्मत कार्य जारी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।

J&K Traffic Alert: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नेशनल हाईवे और संपर्क मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह निलंबित कर दी है। यह फैसला राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत और बहाली कार्य पूरा करने के लिए लिया गया है। SSP ट्रैफिक (NHW) रजा आदिल हामिद ने संवाददाताओं को बताया कि उधमपुर और रामबन जिलों के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सड़क का ढांचा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Jammu and Kashmir Srinagar Highway NH44

SSP (Traffic), NHW, रजा आदिल हमीद

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 31 जुलाई (शुक्रवार) को NH-44 पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) उधमपुर और रामबन जिलों के प्रभावित हिस्सों में युद्धस्तर पर मरम्मत का काम कर रहा है। सभी यात्रियों से अपील है कि वे नई एडवाइजरी जारी होने तक NH-44 पर यात्रा से बचें।

End of Feed